---Advertisement---

UPESSC Assistant Professor:1,936 पदों पर भर्ती,आवेदन शुरू

UPESSC उत्तर प्रदेश में Assistant Professor बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। UPESSC ने 1,936 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। आवेदन की शुरुआत 8 सितंबर 2026 से हो चुकी है। उम्मीदवार पहले OTR पूरा करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

अगर आप लंबे समय से उत्तर प्रदेश में Assistant Professor की भर्ती का इंतजार कर रहे थे, तो अब आवेदन करने का मौका आ गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत Assistant Professor के 1,936 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।यह भर्ती प्रदेश के अशासकीय अनुदानित सहशिक्षा महाविद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। हालांकि फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार को One Time Registration यानी OTR करना जरूरी है।

1,936 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में कुल 1,936 Assistant Professor पद हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद सहशिक्षा महाविद्यालयों के लिए रखे गए हैं।

कॉलेज का प्रकारपदों की संख्या
सहशिक्षा महाविद्यालय1,564
महिला महाविद्यालय372
कुल1,936

इन पदों पर अलग-अलग विषयों में भर्ती होगी। किस विषय में कितने पद हैं और किस Category के लिए कितनी सीटें हैं, इसकी जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी गई है। उम्मीदवार आवेदन से पहले अपने Subject की Vacancy जरूर देख लें।

आवेदन की तारीखों

UPESSC भर्ती का फॉर्म भरने के साथ-साथ उम्मीदवारों को आखिरी तारीखों का भी ध्यान रखना होगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए अंतिम दिनों में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने का इंतजार करने से बेहतर है कि समय रहते आवेदन पूरा कर लिया जाए।

जरूरी कामतारीख
आवेदन शुरू8 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख7 अक्टूबर 2026
फॉर्म में सुधार की अंतिम तारीख11 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा19 और 20 नवंबर 2026

कौन भर सकता है फॉर्म?

UPESSC Assistant Professor के पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में Master’s Degree यानी Post Graduation की डिग्री होनी चाहिए।

सामान्य तौर पर कम से कम 55 प्रतिशत अंक और NET, SLET या SET जैसी निर्धारित पात्रता जरूरी होती है। कुछ मामलों में UGC के नियमों के अनुसार पात्र PhD धारकों को NET/SLET/SET से छूट मिल सकती है। एक बात खास है—हर Subject की Eligibility बिल्कुल एक जैसी हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए केवल सामान्य योग्यता देखकर फॉर्म न भरें। जिस Subject के लिए आवेदन करना है, उसकी पूरी Eligibility Official Advertisement में जरूर चेक करें।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

जानकारी के अनुसार 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 62 वर्ष होनी चाहिए।

जानकारीविवरण
आयु की गणना1 जुलाई 2026
अधिकतम आयु62 वर्ष
आयु में अन्य छूटआयोग के नियमों के अनुसार

आवेदन के लिए कितनी फीस देनी होगी?

UPESSC Category के हिसाब से आवेदन शुल्क अलग-अलग बताया गया है।

Categoryआवेदन शुल्क
General/UR₹2,000
OBC₹2,000
EWS₹2,000
SC₹1,500
ST₹1,500
Divyang/PwBD₹1,000

फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन करने से पहले और Payment के समय पोर्टल पर दिखाई जा रही अंतिम फीस जरूर चेक कर लें, क्योंकि अलग-अलग रिपोर्टों में शुल्क को लेकर अंतर देखने को मिल सकता है।

OTR के बिना नहीं भर पाएंगे फॉर्म

UPESSC इस भर्ती में OTR यानी One Time Registration काफी जरूरी है। अगर आपने अभी तक OTR नहीं किया है, तो पहले इसे पूरा करना होगा। OTR करते समय नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल और दूसरी जानकारी ध्यान से भरें। खासकर नाम और जन्मतिथि वही रखें जो आपके आधिकारिक Documents में दर्ज है। OTR पूरा होने के बाद Login करके Assistant Professor भर्ती का आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा।

ऐसे भरें Assistant Professor का फॉर्म

step1:UPESSC की वेबसाइट पर जाएं सबसे पहले आयोग की Official Website खोलें।

UPESSC Official portalhttps://upessc.up.gov.in/

  • step2:OTR पूरा करें सबसे पहले One Time Registration करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • step3:Login करें OTR पूरा होने के बाद अपने Login Details से पोर्टल पर Login करें।
  • step4:भर्ती का लिंक खोलें विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत Assistant Professor भर्ती का लिंक चुनें।
  • step5:अपनी Personal Details भरें फॉर्म में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, Gender, Category, मोबाइल नंबर, ई-मेल और पता ।जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • step6:Education Details भरें इसके बाद अपनी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी दर्ज करें। इसमें High School, Intermediate, Graduation, Post Graduation और लागू होने पर NET/SET/SLET या PhD की जानकारी शामिल होगी।
  • step7:Photo और Signature Upload करें पोर्टल पर बताए गए Format और Size के अनुसार अपनी फोटो और Signature अपलोड करें। आवेदन से पहले इन्हें सही Size में तैयार रखना बेहतर रहेगा।
  • step8:Fee जमा करें अपनी Category के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें और Payment Receipt को संभालकर रखें।
  • step9. Final Submit करें Submit करने से पहले पूरे फॉर्म को एक बार आराम से पढ़ें। खासकर नाम, जन्मतिथि, Category, Subject और Qualification को जरूर चेक करें।
  • step10:Application की Copy रखें Final Submit के बाद Application Form और Fee Receipt की PDF डाउनलोड करके अपने पास रख लें।

कौन-कौन से Documents तैयार रखें?

फॉर्म भरने से पहले जरूरी Documents अपने पास रखना आसान रहेगा। आगे Document Verification में भी इनकी जरूरत पड़ सकती है।

दस्तावेजजरूरत
हाईस्कूल मार्कशीट/सर्टिफिकेट✅ जरूरी
इंटरमीडिएट मार्कशीट/सर्टिफिकेट✅ जरूरी
Graduation Marksheet/Degree✅ जरूरी
Post Graduation Marksheet/Degree✅ जरूरी
NET/SET/SLET Certificateलागू होने पर
PhD Certificateलागू होने पर
जाति प्रमाणपत्रआरक्षित वर्ग के लिए
दिव्यांग प्रमाणपत्रलागू होने पर
पासपोर्ट साइज फोटो✅ जरूरी
Signature✅ जरूरी
पहचान पत्रजरूरत के अनुसार
अन्य प्रमाणपत्रOfficial Advertisement के अनुसार

परीक्षा में क्या पूछा जाएगा?

UPESSC परीक्षा की। लिखित परीक्षा कुल 360 अंकों की बताई गई है। इसमें 120 Objective यानी MCQ सवाल होंगे। 30 सवाल General Knowledge से होंगे, जबकि 90 सवाल उम्मीदवार के संबंधित Subject से पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा

सेक्शनप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान3090
विषय आधारित90270
कुल120360
Interview—40
कुल चयन अंक—400
परीक्षा अवधि—2 घंटे

लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा का केंद्र, शिफ्ट और Reporting Time जैसी जानकारी बाद में Admit Card में दी जाएगी।

Salary कितनी मिलेगी?

UPESSC Assistant Professor के पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवार को Pay Level-10 के तहत वेतन मिलने की जानकारी दी गई है। उपलब्ध विवरण के अनुसार वेतनमान ₹57,700 से ₹1,82,400 तक हो सकता है। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार लागू Allowances भी मिल सकते हैं।

पूरी भर्ती एक नजर में

जानकारीविवरण
भर्ती बोर्डUPESSC
पदअसिस्टेंट प्रोफेसर
कुल पद1,936
विज्ञापन संख्या04/2026
आवेदन शुरू8 सितंबर 2026
फीस जमा करने की अंतिम तारीख7 अक्टूबर 2026
फॉर्म संशोधन की अंतिम तारीख11 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा19 और 20 नवंबर 2026
अधिकतम आयु62 वर्ष
वेतनमान₹57,700 – ₹1,82,400

UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “UPESSC Assistant Professor:1,936 पदों पर भर्ती,आवेदन शुरू”

Leave a Comment