---Advertisement---

NEET PG Papar: कौन हैं IAS गायत्री राठौड़, जयपुर परीक्षा प्रकरण की जांच की कमान

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 30 अगस्त 2026 को आयोजित NEET PG परीक्षा के दौरान सीतापुरा स्थिति परीक्षा केंद्र पर बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी के कारण परीक्षा प्रभावित हुई। तकनीकी समस्या के चलते बड़ी सख्या में अभ्यर्थी परीक्षा पूरी नहीं कर सके। मामले के बाद छात्रों में नाराजगी देखने को मिली और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।

2,445 अभ्यार्थियों के लिए दोबारा परीक्षा

मामले की गंभीरता को देखते हुए नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर के सीतापुरा परीक्षा केंद्रों से प्रभावित 2,445 अभ्यर्थियों की परीक्षा 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे दोबारा आयोजित की जाएगी। NBEMS ने उम्मीदवारों को हुई परेशानी पर खेद जताया है।

जांच कमेटी की अध्यक्षता करेंगी IAS गायत्री राठौड़

इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव IAS गायत्री राठौड़ करेंगी। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि परीक्षा केंद्र की आंतरिक बिजली व्यवस्था में खराबी क्यों आई ओर परीक्षा बाधित होने के पीछे वास्तविक कारण क्या थे।

कौन है गायत्री राठौड़

गायत्री राठौड़ राजस्थान कैडर की 1997 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी है। वह लंबे समय से राजस्थान प्रशासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालती रही है। वर्तमान में वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जुड़े विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर कार्यकर्ता है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

जांच कमेटी में कौन-कौन होगा

तीन सदस्यीय जांच कमेटी में राजस्थान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के वरिष्ठ इंजीनियरिंग अधिकारी को शामिल किया गया है। कमेटी को तय समयसीमा में अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्रों के लिए क्या मायने रखता है

प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित किए जाने का फैसला किया गया है। अब जांच का फोकस परीक्षा केंद्र की व्यवस्था और तकनीकी खामी के कारणों पर रहेगा। इस मामले में कमेटी की रिपोर्ट अहम होगी, क्योंकि इससे परीक्षा व्यवस्था में हुई चूक की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment