---Advertisement---

बांग्लादेश Vs भारत: शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत की बड़ी जीत

Bagaladesh Vs India: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए। बांग्लादेश को 114 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल के मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत और श्रीलंका के बीच महिला क्रिकेट का फाइनल 22 सितंबर को खेला जाएगा।

शफाली वर्मा का ऐतिहासिक शतक

Bangladesh Vs India: भारत की जीत की सबसे बड़ी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की तुफानी बल्लेबाजी रही। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। शेफाली एशियन गेम्स के क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गई।

भारत ने बनाया 195 रन का बड़ा स्कोर

Bangladesh Vs India: टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए शेफाली के अलावा समृति मंधाना ने 37 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 रन की पारी खेली। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी बांग्लादेश

Bangladesh Vs India: 196 रन का लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 81 रन पर सिमट गई भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और बांग्लादेश को बड़े स्कोर तक पहुंचने का मौका नहीं दिया। भारत ने मुकाबला 114 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

अब श्रीलंका से गोल्ड मेडल की जंग

Bangladesh Vs India: सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका पहले ही फाइनल में पहुंच चुका था। अब भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल के लिए 22 सितंबर को मुकाबला होगा। सेमीफाइनल में जीत के साथ भारत का एक पदक पक्का हो गया है। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला खास होगा क्योंकि सेमीफाइनल में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दोनों खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। शफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी ने टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की जबकि गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पारी को जल्दी समेट कर जीत को एक तरफ बना दिया। अब फाइनल में टीम इंडिया इसी लय को बरकरार रखते हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment