---Advertisement---

270 रन की सुनामी, ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में मचाया तहलका

दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का बल्ला ऐसे गरजा की स्कोरबोर्ड ही बदल गया। ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए ईशान किशन ने 270 रन की तूफानी पारी खेलकर साउथ जोन के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी इस पारी की बैदौलत ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। उनकी इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबले में दबाव के बीच बड़ी पारी खेलने की क्षमता उनकी कितनी खास है।

334 गेंदें और 270 रन

ईशान किशन ने 334 गेंदों में 270 रन बनाए उनकी पारी में 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। किशन ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया और समय बीतने के साथ उनकी बल्लेबाजी और खतरनाक होती चली गई। ईशान किशन लगातार बड़े शॉट लगाते रहे एक समय ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से तिहरा शतक भी पूरा कर लेंगे। लेकिन उनकी पारी 270 रन पर समाप्त हो गई।

कुमार कुशाग्र ने दिया शानदार साथ

ईशान किशन और दूसरे छोर पर कुमार कुशाग्र का भी शानदार साथ मिला कुशाग्र ने 132 गेंद पर 101 रन की शतकीय पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर साउथ जोन के गेंदबाजों पर जबरदस्त दबाव बनाया और ईस्ट जोन को एक बड़े स्कोर की तरफ पहुंचा दिया।

ईस्ट जोन ने बनाया 708 रन का विशाल स्कोर

ईस्ट जॉन की बल्लेबाजी सिर्फ ईशान किशन और कुमार कुशाग्र तक सीमित नहीं रही। शिखर मोहन ने 85 रन और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन पारियों की मदद से ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

अब साउथ जोन के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस पहाड़ जैसे स्कोर का जवाब देने की है। मुकाबले में आगे बढ़ाने के लिए उसके बल्लेबाजों को लंबी और मजबूत साझेदारियां करनी होगी।

क्या टीम इंडिया में वापसी का रास्ता खुलेगा

ईशान किशन ने 270 रन की पारी उनके लिए सिर्फ एक शानदार घरेलू पारी नहीं बल्कि, यह भारतीय टीम में वापसी की उनकी कोशिशें के लिहाज से भी अहम मानी जा सकती है। घरेलू क्रिकेट में बड़ी पारी खेलकर उन्होंने चयनकर्ताओं के सामने अपनी दावेदारी जरूर पेश की है।

अब क्रिकेट फैंस की नजर इस बात पर है कि क्या दलीप ट्रॉफी में ईशान का यह तूफानी प्रदर्शन उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया की रेस में मजबूती से खड़ा करेगा।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment