---Advertisement---

सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर जो रूट, ECB ने दिया बड़ा मौका

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट के लिए सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड तक पहुंचने की चुनौती लगातार चर्चा में है। इसी बीच इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (EBC) 2026-27 सीजन के लिए केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है। जो रूट को 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट मिला है जो 2028 सितंबर तक रहेगा। इससे इंग्लैंड की टीम में उनकी भूमिका और भविष्य को लेकर तस्वीर साफ होती है। हालांकि, यह कॉन्ट्रैक्ट सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दी गई कोई विशेष छूट नहीं है।

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर जो रूट की नजर

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 200 टेस्ट माचो में 15,921 रन बनाए थे। सितंबर 2026 में उपलब्ध आंकड़ो के अनुसार, जो रूट 14,278 रन के साथ इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे थे। ऐसे में आने वाले टेस्ट मुकाबला में उनके प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी। हालांकि, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रूट को अभी लंबा सफर तय करना है। और उसकी फिटनेस,फॉर्म तथा भविष्य में खेले जाने वाले मैचों पर निर्भर करेगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो रूट ने बनाया मुकाम

जो रूट ने सितंबर 2026 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबला के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23,000 रन पूरे किए थे। वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने उन्होंने यह आंकड़ा 521 पारियों में हासिल किया, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 522 पारियों मे 23,000 अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे किए थे। इस उपलब्धि के साथ जो रूट ने एक और बड़े रिकॉर्ड में सचिन को पीछे छोड़ा। अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धता में शामिल हो सकता है।

2 साल के कॉन्ट्रैक्ट से इंग्लैंड को मिलेगी स्थिरता

ECB का 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट इंग्लैंड की टीम के आधुनिक कार्यक्रमों और खिलाड़ियों की योजना के लिहाज से अहम है। रूट जैसे अनुभवी बल्लेबाज की मौजूदगी टीम को टेस्ट क्रिकेट में मजबूती देती है। वही बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों को भी मुख्य कॉन्ट्रैक्ट देकर भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में कदम उठाया है। अब रूट का ध्यान इंग्लैंड के लिए लगातार रन बनाने और अपने टीम को जीत दिलाने पर रहेगा। सचिन तेंदुलकर का टेस्ट रन रिकॉर्ड टूटा है या नहीं आने वाले समय में उनके प्रदर्शन पर तय होगा।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment