नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के खेल भविष्य को लेकर बड़ा लक्ष्य सामने रखा। लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए मजबूत दावेदार है। और देश की कोशिश होगी कि ओलंपिक में ज्यादा से ज्यादा खेलो में भारतीय हिस्सा ले।
5 से 15 साल के बच्चों की होगी टैलेंट हंट
पीएम मोदी ने भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए देशव्यापी टैलेंट हंट अभियान की घोषणा की इसके तहत 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों में खेल प्रतिभा की पहचान करने पर जोर दिया जाएगा प्रतिभाशाली बच्चों को आगे विशेष प्रशिक्षण देकर विश्वस्तरीय खिलाड़ी बनाने की योजना है।
2036 में तीन-चौथाई इवेंट में भागीदार का लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने बनाया कि ओलंपिक के करीब 40 खेलो ओर लगभग 350 इवेंट्स में मुकाबले होते है। भारत अभी इनमें बड़ी सख्या में क्वालीफाई नहीं कर पाता इसी को बदलने के लिए 2036 तक कम से कम तीन-चौथाई इवेंट्स में भारतीय भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
Khelo india और TOPS को मिलेगा आगे बढ़ावा
पीएम मोदी ने खेलो में भारत की प्रगति का उल्लेख करते हुए khelo india और target olympic podium scheme (TOPS) जैसी पहलों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि खेल प्रशिक्षण के साथ स्पोर्ट्स मेडिसिन, न्यूट्रीशन और बेहतर सुविधाओं पर भी लगातार काम किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी मिल सके।
2036 ओलंपिक की मेजबानी पर भारत की नजर
भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर रहा है। इसके पहले भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी करेगा सरकार का लक्ष्य बड़े अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के जरिए देश के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और नई प्रतिभाओं को विश्व मैच तक पहुंचाना है।













