---Advertisement---

विराट कोहली को लेकर 5 करोड़ का दावा, अब टीम ने बताई पूरी सच्चाई

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे। 5 करोड़ के दावे ने अब नया मोड़ ले लिया है। फलाहारी महाराज के नाम से चर्चित दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया था कि 2023 में विराट कोहली को वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम में ले जाने के लिए 5 करोड़ खर्च किए गए थे। हालांकि, इस दावे के समर्थन में कोई सार्वजनिक भुगतान रिकॉर्ड या स्वतंत्र रूप सत्यापित सबूत सामने नहीं आया है।

विराट कोहली के प्रवक्ता ने किया दावा खारिज

मामला सामने आने के बाद विराट कोहली के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए। आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बयान में कहा गया कि दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली के संबंध में किए गए दावे पूरी तरह झूठे, निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत है। प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि कोहली प्रेमानंद महाराज से किसी आर्थिक लेनदेन के कारण नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत आस्था और श्रद्धा से चलते मिलते हैं।

मीडिया से भी की जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग की अपील

विराट कोहली की टीम ने मीडिया संस्थानों से अपील की है कि इस तरह के दावों को प्रकाशित एवं सोशल मीडिया पर आगे बढ़ाने से पहले तथ्यों की जांच की जाए। प्रवक्ता ने कहा कि मीडिया को जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करनी चाहिए और बिना पुष्टि के किसी दावे को बढ़ावा देने से बचना चाहिए।

2023 में हुई थी विराट-अनुष्का की पहली यात्रा

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित आश्रम में पहली चर्चित यात्रा जनवरी 2023 में हुई थी। इसके बाद दोनों कई बार आश्रम गए है। इन मुलाकातों के वीडियो और तस्वीरें भी समय-समय पर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे है।

5 करोड़ वाले दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं

फिलहाल उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, विराट कोहली को आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ दिए जाने की बात एक आरोप के रूप में सामने आई है। जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। कोहली की टीम ने इसे स्पष्ट रूप से गलत बताया है। इसलिए इस दावे को तथ्य के रूप में नहीं, बल्कि विवादित और खारिज किए गए आरोप के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment