UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

गोरखपुर में लैडिंग के दौरान जमीन से टकराया इंडिगो विमान का टेल

---Advertisement---

इंडिगो विमान : उत्तरप्रदेश के गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो के एक विमान के साथ लैंडिंग के दौरान स्ट्राइक की घटना सामने आई है। विमान के रनवे पर उतरते समय उसका पिछला हिस्सा यानी टेल जमीन के संपर्क में आ गया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद विमान सुरक्षा को लेकर जरूरी प्रकिया शुरू की गई है। और उसे आगे की उड़ान के लिए रोक दिया गया।

इंडिगो विमान के पायलट ने बरती सावधानी

लैंडिंग के दौरान किसी भी तरह की असामान्य स्थिति को देखते हुए पायलेट और क्रू की ओर से तय सुरक्षा प्रकियाओं का पालन किया गया। विमान को सुरक्षित तरीके से संभालने के बाद तकनीकी टीम को इसकी जांच के लिए लगाया गया। टेल स्ट्राइक के बाद विभाग को दोबारा उड़ान भरने से पहले उसके पिछले हिस्सों और अन्य तकनीकी हिस्सों का निरीक्षण किया जाना आवश्यक होता है।

यात्रियों और क्रू की सुरक्षा रही प्राथमिकता

घटना के बाद विभाग में मौजूद यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है। विमान को सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर संभलने के बाद आगे की तकनीकी प्रकिया शुरू की गई। सुरक्षा मानकों के तहत विमान को तत्काल नियमित सेवा में वापस नहीं भेजा गया।

जांच के लिए इंडिगो विमान किया गया ग्राउंडेड

टेल के जमीन से टकराने के बाद संबंधित इंडिगो विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया है। अब विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि टेल के जमीन के संपर्क में आने से विमान के किसी हिस्से को नुकसान तो नहीं पहुंचा। जरूरत पड़ने पर प्रभावित हिस्से की मरम्मत की जाएगी। जांच पूरी होने तक विमान का व्यवसायिक संचालन रोककर रखा जाएगा।

तकनीकी जांच और मंजूरी के बाद ही दोबारा भरेगा इंडिगो विमान उड़ान

विमान की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तकनीकी कारणों और नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। विमान को दोबारा सेवा में शामिल करने से पहले आवश्यक मरम्मत, निरीक्षण और सुरक्षा प्रकिया पूरी की जाएगी। सभी जरूरी मानकों पर विमान के सुरक्षित पाए जाने और संबंधित मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा उड़ान के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment