मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा विभागों ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुढाना क्षेत्र में स्थित एक मिल्क चिलिंग सेंटर पर छापेमारी की। करवाई के दौरान टीम को मौके पर बड़ी मात्रा में दूध, स्किम्ड मिल्क पाउडर, घी, क्रीम और संधिग्ध रसायन मिले। अधिकारियों ने करीब 14,500 लीटर दूध को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कप मच गया।
मिल्क पाउडर और संधिग्ध पदार्थ बरामद
छापेमारी के दौरान करीब 235 किलो स्किम्ड पाउडर, 10 किलो घी और लगभग 70 किलो क्रीम बरामद की गई है। इसके साथ ही करीब 10 किलो कास्टिड सोडा और 48 लीटर पारदर्शी तरल पदार्थ भी मौके से मिला। खाद्य विभाग ने बरामद सभी संदिग्ध पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए है। अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इनके इस्तेमाल और गुणवता को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।
14,500 लीटर दूध किया गया जब्त
अधिकारियों के मुताबिक मौके पर मौजूद क़रीब 14,500 लीटर दूध को जब्त किया गया, जिसकी कीमत लाखों रूपय बताई जा रही है। वही 200 लीटर संदिग्ध दूध को मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए मौके पर नष्ट करा दिया गया। विभाग सेंटर से दूध और अन्य खाद्य सामग्री नमूने भी लिए है। ताकि उनकी गुणवत्ता की जांच की जा सके।
जांच रिपोर्ट के बाद साफ होगी असली तस्वीर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध और बरामद सामग्री के नमूने प्रयोगशाला भेजे है। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि दूध में किन पदार्थों का इस्तेमाल किया गया था। और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
त्योहारों के पहले मिलावटखोरी पर सख्ती
त्यौहार सीजन को देखते हुए खाघ सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटी दूध और अन्य खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुजफ्फरनगर की यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा बताई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में दूध और अन्य सामग्री मिलने के बाद विभाग की कार्रवाई को मिलावटखोरी के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।











