UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

प्रयागराज के संगम में दिखी डॉल्फिन, बाढ़ के बीच डॉल्फिन का वीडियो वायरल

---Advertisement---

प्रयागराज: प्रयागराज में कुछ दिन से हो रहे लगातार बारिश के वजह से संगम में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके बीच सोशल मीडिया पर संगम क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नदी के पानी में डॉल्फिन जैसी दिखने वाली जलीय जीव को उछलते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया गया है कि बाढ़ के दौरान संगम में डॉल्फिन दिखाई दी। उस वायरल वीडियो में नदी के बीच एक डॉल्फिन पानी से बाहर आती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है।

प्रयागराज की गंगा में पाई जाती हैं गंगा डॉल्फिन

प्रयागराज के संगम में गंगा नदी में पाई जाती गंगा डॉल्फिन प्रमुख जलीय प्रजातियों में शामिल है। यह एक ‘लुप्तप्राय प्रजाति’ है और नदी के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। 2026 में प्रयागराज वन विभाग ने डॉल्फिन के संरक्षण और निगरानी के लिए ‘डॉल्फिन फ्रेंड्स’ नाम से एक स्वयंसेवी नेटवर्क भी शुरू किया है। इसमें स्थानीय मछुआरों और नाविकों की मदद से डॉल्फिन की गतिविधियों और उनके रहने वाले क्षेत्रों पर नजर रखने की योजना है।

https://www.instagram.com/reel/DcK4EYcRGjS/?igsh=ZTM0eWFhaTVqdjZ0

बढ़ते पानी के बीच डॉल्फिन पर भी नजर

इन दिनों प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है और जिसके वजह से बाढ़ के भी हालात हो रहे है। बढ़ते पानी के वजह से नदी किनारे के निचले इलाकों पर प्रशासन की नजर है। ऐसे समय में संगम क्षेत्र से डॉल्फिन का वीडियो सामने आने के बाद यह लोगों के लिए आकर्षण का विषय बन गया है। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर यह दावा करना जल्दबाजी होगी कि यह इसी बाढ़ के दौरान बनाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment