प्रयागराज में संगठित अपराध और गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अतीक अहमद गैंग से जुड़े बताए जाने वाले जय प्रकाश दुबे की करीब 25 करोड़ रूपय क़ीमत की अचल संपति कुर्क की है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई है।
7,482.66 वर्गमीटर जमीन पर कार्रवाई
पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कुल 7,482.66 वर्गमीटर जमीन को कुर्क किया गया। ये जमीनें प्रयागराज की सदर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग मौजों में स्थित बताई गई है। पुलिस के अनुसार, इन संपत्तियों की मौजूदा बाजार कीमत करीब 25 करोड़ रूपय आंकी गई है।
चार इलाकों में स्थित है संपतिया
कुर्क की गई जमीन में शाह उर्फ पीपलगांव में 530.26 वर्गमीटर, रहीमाबाद में 1,960 वर्गमीटर, पहुंचा कटहुला गौसपुर में 1,985 वर्गमीटर और चंद्रभानपुर में 3,007.40 वर्गमीटर भूमि शामिल बताई गई है। कुल मिलाकर इन जमीनों का रकबा 7,482.66 वर्गमीटर है।
अपराध से अर्जित संपति का पुलिस का दावा
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया कि जेपी दुबे ने कथित तौर पर अपराध से अर्जित धन का इस्तेमाल कर इन संपत्तियों को खरीदा था। पुलिस आयुक्त न्यायालय में दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद संपतियों की कुर्की का आदेश जारी किया गया। पुलिस आयुक्त न्यायालय ने 17 अगस्त 2026 को कार्रवाई का आदेश दिया था।
जेपी दुबे के खिलाफ कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार, जय प्रकाश दुबे के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है, जिनमें गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराएं शामिल है। पुलिस का कहना है कि अपराध और संगठित निरोह से जुड़े लोगों की अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संपति की निगरानी की जिम्मेदारी
कुर्की के बाद संपति पर किसी तरह का अवैध कब्जा या अतिक्रमण रोकने के एयरपोर्ट थाना प्रभारी को प्रशासन नियुक्त किया गया है। करवाई के दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी तथा पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
प्रयागराज पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को इसी अभियान की एक बड़ी कड़ी माना जा रहा है।











