प्रयागराज न्यूज: 2027 में होने वाले प्रयागराज के माघ मेले की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई हैं। इस बार मेला प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं के लिए कुछ नए अनुभव जोड़ने की तैयारी में है। इस बार मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सिर्फ संगम स्नान और धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि कुछ नया और रोमांचक अनुभव भी देने की तैयारी में लगी हुई है। प्रयागराज के माघ मेले में पहली बार ड्रोन पैरा सेलिंग शुरू करने की योजना बनाई गई है।
अरैल घाट की तरफ होगा इंतजाम
इस रोमांचक ड्रोन पैरा सेलिंग के लिए अरैल क्षेत्र को चुना गया है। जिससे श्रद्धालुओं को संगम का नजारा आसमान से भी देखने को मिलेगा। मेला प्राधिकरण की बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक सितंबर में टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। इसके बाद अक्टूबर तक एजेंसी तय करने और नवंबर-दिसंबर में जरूरी सुविधाएं तैयार करने की योजना है।
माघ मेले में पहली बार पैरा सेलिंग
2027 में होने वाले माघ मेले में पहली बार इस तरह की गतिविधि कराने की तैयारी की जा रही है। इसका मकसद मेले में आने वाले लोगों को धार्मिक आयोजन के साथ एक अलग तरह का अनुभव देना भी है। हालांकि, यह अभी प्रस्ताव और तैयारी के चरण में है। इस आयोजन के बाद मेले में आने वाले लोगों को मेले का आनंद जमीन के साथ-साथ ऊपर से पूरे इलाके का नजारा भी देखने को मिलेगा।
100 करोड़ रुपये में, माघ मेले की तैयारी
2027 के माघ मेले के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरुआती तौर पर करीब 100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मेला प्राधिकरण ने कुल करीब 200 करोड़ रुपये के बजट की मांग की है। अधिकारियों के मुताबिक बाकी राशि काम की प्रगति के आधार पर जारी की जा सकती है। इस पैसे से अस्थायी सड़कें, शौचालय, टेंट, बिजली, पेयजल और CCTV जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत करने की तैयारी में की जाएगी।
मेले की तैयारी अभी से क्यों?
भारत सरकार के पर्यटन पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार माघ मेला 2027, 15 जनवरी से 6 मार्च 2027 तक प्रयागराज में आयोजित होगा। मेला संगम क्षेत्र में लगेगा और देशभर से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसकी तैयारी पहले से इसीलिए की जा रही क्योंकि 2026 के माघ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुएं पहुंचे थे। और इस बार अधिकारियों का अनुमान है कि 2027 में भीड़ और बढ़ सकती है, इसलिए सड़क, पानी, बिजली, शौचालय और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाओं के साथ नए आकर्षणों पर भी काम किया जा रहा है।












1 thought on “Prayagraj News: माघ मेले में इस बार पानी के ऊपर से दिखेगा संगम”