लखनऊ: रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन से पहले स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों के लिए चार बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय बढ़ाने के साथ दुर्घटना और इलाज की सुविधा देने की भी घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के करीब 3 लाख 53 हजार से ज्यादा रसोइयो के लिए सीएम योगी ने 4 नए कार्यक्रम का ऐलान किया है, जिससे रसोइयों को लाभ मिलेगा। प्रदेश के सारे रसोइये जो सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार करते हैं उनके लिए ये स्कीम लागू की गई है।
मानदेय में वृद्धि, 3000 रुपये
सीएम योगी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘रसोइयों के सम्मान’ में उत्तर प्रदेश के करीब 3 लाख 53 हजार से ज्यादा रसोइयों को पहले ऐलान में मासिक मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये कर देने का ऐलान किया है। यानी हर महीने 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिससे अब उन्हें 3000 रुपए प्रति महीने दिया जाएगा।
योगी देंगे परिवार को हादसे पर 2 लाख की मदद
उत्तर प्रदेश सरकार ने दूसरा ऐलान 2 लाख की मदद का किया है। जिसमें वो रसोइयों के लिए दुर्घटना की स्थिति में भी आर्थिक मदद देंगे, हादसा होने पर उनके परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह सहायता स्टेट बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
5 लाख तक कैशलेस इलाज
सीएम योगी ने रसोइयों के लिए सबसे बड़ी राहत स्वास्थ्य सुविधा को लेकर किया है। योगी ने अपने तीसरे ऐलान में कहा कि रसोइया और उसके परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी दिए जा रहे हैं।
ड्रेस के लिए अब 1,000 रुपये
उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोइयों को ड्रेस के लिए मिलने वाली राशि भी बढ़ा दी गई है। सीएम योगी ने कहा कि ड्रेस के लिए पहले 500 रुपये मिलते थे, जिसे अब 1,000 रुपये बढ़ा दिए गए है। यानी ड्रेस के लिए मिलने वाली रकम दोगुनी हो गई है।
रक्षाबंधन पे योगी का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये घोषणाएं 23 अगस्त 2026 को और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम में कीं। सरकार के मुताबिक इन फैसलों का फायदा प्रदेश के 3.53 लाख से ज्यादा रसोइयों को मिलेगा।











