लखनऊ: वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति जो कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति जो 10वीं के पढ़ाई के बाद मिलता है आगे की पढ़ाई के लिए उसका शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं ले पाए छात्र-छात्राओं को अब एक और मौका मिलेगा। समाज कल्याण विभाग एक सितंबर से पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी कर रहा है। इससे छूटे हुए छात्र अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे। और उन्हें एक और मौका मिलेगा जिससे सरकार देगी पैसे।
किन छात्रों को मिलेगा छात्रवृति का लाभ?
इस योजना का लाभ 10वीं के बाद की पढ़ाई कर रहे पात्र छात्रों को मिलेगा। इसमें 11वीं-12वीं के साथ डिप्लोमा, आईटीआई, स्नातक, परास्नातक और अन्य दशमोत्तर पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्र शामिल हो सकते हैं। इसके लिए छात्र का संबंधित वर्ग, परिवार की आय, पाठ्यक्रम और दूसरी तय पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए नियम अलग-अलग हो सकते हैं। जिससे सरकार के द्वारा छात्रों के आगे की पढ़ाई में लाभ मिलेगा।
सितंबर में दोबारा खुलेगा पोर्टल
पिछले शैक्षणिक सत्र 2024-25 में भी सरकार ने उन छात्रों के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल दोबारा खोला था, जो किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे। अब 2025-26 में भी छूटे हुए पात्र छात्रों को दोबारा आवेदन का मौका दिया जा रहा है। कल्याण विभाग एक सितंबर से पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी कर रहा है। जिसके बाद जो छात्र छात्रवृत्ति नहीं भर पाए है, उनको दुबारा मौका दिया जा रहा है।
29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जाएगा भुगता
जिन छात्रों का आवेदन किसी कारण से छूट गया था, उनके पास अब इसे पूरा करने का मौका होगा। विभाग के मुताबिक, दोबारा आवेदन करने वाले पात्र छात्रों को 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 के बीच छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि दी जाएगी। यह रकम सीधे पात्र छात्रों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। राशि कितनी होगी, यह छात्र की पात्रता और पाठ्यक्रम के आधार पर तय होगी।
3 लाख से ज्यादा छात्र, छात्रवृत्ति से वंचित
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 में तकनीकी कारणों समेत कई वजहों से 3,16,057 छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे। इनमें सरकारी संस्थानों के 37,795, सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के 31,836 और निजी संस्थानों के 2,46,426 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। विभाग की ओर से छूटे हुए छात्रों को दोबारा मौका देने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि पात्र छात्र योजना के लाभ से वंचित न रहें।









