UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

प्रयागराज में 70 कुंतल मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food safety department raid in prayagraj; 70 quintals of sweets inspected and 8 samples sent for laboratory testing
---Advertisement---

प्रयागराज: रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए मिठाईयों में मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाघ सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। प्रयागराज में विभाग की टीम ने बड़ी बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 कुंतल मिठाइयों से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच की। सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारी के मुताबिक कार्रवाई के दौरान 8 खाघ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए है। हालांकि, इन नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे उत्तरे है या नहीं।

त्योहार से पहले बढ़ाई गई निगरानी

रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के दौरान मिठाइयों की माँग अचानक से बढ़ जाती है। इसी वजह से खाघ सुरक्षा विभाग की टीमें मिठाई की दुकानों, निर्माण इकाइयों और खाघ सामग्री के भंडारण स्थलों पर निगरानी बढ़ा रही है। प्रयागराज में हुई करवाई भी इसी अभियान का हिस्सा बताई जा रही है विभाग का उद्देश्य मिलावटी, खराब गुणवत्ता वाली या खाद्य मानकों का पालन नहीं करने वाली सामग्री की बिक्री पर रोक लगाना है। हाल के दिनों में उतर प्रदेश के कई जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों ओर अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिये प्रयोगशालाओं में भेजे है।

8 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है

करवाई के दौरान कुल 8 सैंपल जांच के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। इन नमूनों की जांच अधिकृत खाघ प्रयोगशाला में कराई जाएगी। प्रयोगशाला रिपोर्ट से यह पता चलेगा कि मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और तैयार उत्पाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं या नहीं। रिपोर्ट में किसी तरह की मिलावट या मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए फिलहाल केवल सैंपल के लिए जाने के आधार पर मिठाइयों को मिलावटी घोषित करना सही नहीं होगा।

प्रयागराज में पहले भी मिलावट के खिलाफ अभियान

प्रयागराज में खाद्य सुरक्षा विभाग पहले भी अलग-अलग इलाकों में खाघ पदार्थों की जांच करता रहा है। अगस्त 2026 में रक्षाबंधन से पहले प्रयागराज में विभाग की कार्रवाई के दौरान 349 किलो संदिग्ध खोवा और 80 किलो छेना नष्ट किए जाने तथा 7 नमूने जांच के लिए भेजे जाने की रिपोर्ट सामने आई थी। इससे साफ है कि त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चला रहे है।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी तस्वीर साफ

70 कुंतल मिठाइयों से जुड़ी इस कार्रवाई में सबसे महत्वपूर्ण बात अब प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट होगी। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय किया जा सकेगा कि खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता संबंधी कोई कमी थी या नहीं। उपभोक्ताओं को भी त्योहार के दौरान मिठाई खरीदते समय साफ-सफाई, पैकेजिंग निर्माण और बिक्री की तारीख तथा प्रतिष्ठान की विश्वसनीयता पर ध्यान देना चाहिए। खाघ सुरक्षा विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और मानक के अनुरूप खाघ सामग्री उपलब्ध कराना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment