उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा चुनावी वादा किया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यदि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है। तो गरीबों को अस्पताल में इलाज कराने के लिए किसी कार्ड की जरूरत नहीं होगी उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
अस्पताल पहुंचते ही इलाज का दावा
अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब व्यक्ति जब अस्पताल पहुंचे तो उसे इलाज के लिए किसी कार्ड या ऐसी औपचारिकता की मांग नहीं की जानी चाहिए। उनके मुताबिक सपा की सरकार बनने पर अस्पताल पहुंचने वाले गरीब मरीज का सीधे इलाज किया जाएगा और इसके लिए उसे किसी स्वास्थ्य कार्ड पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
गंभीर बीमारियों के इलाज पर भी जोर
सपा प्रमुख ने गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर भी अपना पक्ष रखा। रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने कहा कि सामान्य बीमारियों के साथ-साथ गंभीर बीमारियों, जिसमें कैंसर जैसी बीमारियां भी शामिल है, इनके इलाज मुफ़्त करने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके साथ ही मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करने की बात भी कही गई है।
स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशना
अखिलेश यादव ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश की मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए उन्होंने डॉक्टरों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी का दवा करते हुए। कहा कि सरकारी अस्पतालों मैं बड़ी संख्या में पद खाली है उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की स्थिति को लेकर एक ‘समाजवादी ऑडिट’ भी पेश किया।
घोषणापत्र में शामिल करने की बात
अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों के इलाज से जुड़ा यह वादा समाजवादी पार्टी के आगामी चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। ऐसे में यह घोषणा आगामी विधानसभा चुनाव में स्वास्थ्य सुविधाओं और गरीबों के इलाज को लेकर सपा के प्रमुख चुनावी मुद्दों में शामिल हो सकती है। फिलहाल यह सपा की ओर से किया गया वादा है, लागू सरकारी योजना नहीं है।












