तमिलनाडु की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई। जब नेता से अभिनेता बने थलपती विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के एक पदाधिकारी की चेन्नई में हत्या कर दी गई। घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हत्या के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है।
सड़क पर पीछा कर TVK पदाधिकारी पर हमला
पुलिस के अनुसार TVK पदाधिकार एस. कन्नन पर चेन्नई के बेसेंट नगर इलाके में हमला किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने कन्नन का पीछा किया और बाद में उन पर हमला किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया।
पुरानी दुश्मनी के एंगल से जांच
पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। जांचकर्ताओं को कथित तौर पर एक पुराने हत्या मामले के जुड़े विवाद के बारे में जानकारी मिली है। रिपोर्टों के मुताबिक कन्नन और उनके सहयोगियों पर वर्ष 2009 में एक व्यक्ति की हत्या से जुड़े आरोप थे। पुलिस अब इसी पुराने विवाद और मौजूदा हत्या के बीच संभावित संबंध की जांच कर रही है।
पांच आरोपी गिरफ्तार
हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास बताई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की हत्या की साजिश कैसे बनी इसमें और कौन लोग शामिल थे। और वारदात के पीछे वास्तविक वजह क्या थी।
विपक्ष ने सरकार पर साधा निशान
TVK पदाधिकारी की हत्या के बाद तमिलनाडु की सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। विपक्षी नेताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए। सरकार से जवाब मांगा है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार को ज्यादा गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है।
विजय सरकार के लिए बड़ी राजनीति चुनौती
यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि TVK प्रमुख विजय तमिलनाडु की राजनीति में तेजी से उभरते हुए नेता है। पार्टी पदाधिकार की हत्या ऐसे समय हुई है। जब राज्य में कानून-व्यवस्था का मुद्दा पहले से ही राजनीतिक बहस का हिस्सा बना हुआ है। ऐसे में अपनी ही पार्टी से जुड़े पदाधिकारी की हत्या ने सरकार के सामने राजनीतिक दबाव और बढ़ा दिया है।
पुलिस जांच पर टिकी नजर
फिलहाल पुलिस पांचो गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की भूमिका, आरोपियों के आपसी संबंध और वारदात की पूरी योजना जैसे पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हत्या की पूरी वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट सकेगी।











