---Advertisement---

तमिलनाडु में 29,108 नई पुलिस भर्तियों का बड़ा ऐलान, CM विजय बोले-पांच साल में मजबूत होगी पुलिस व्यवस्था

तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सी.जोसफ विजय ने विधानसभा में पुलिस विभाग से जुड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि आने वाले 5 वर्षों में 29,108 नए पुलिस पदों को भरा जाएगा सरकार का दावा है कि इस कदम से राज्य की सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पुलिस बल पर काम का दबाव कम होगा।

इस साल 10 हजार पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती

मुख्यमंत्री विजय ने बताया की भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत इसी साल से की जाएगी सरकार इस साल 10,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती करने की तैयारी में है। इनमें 5,000 महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी। सरकार का लक्ष्य पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। फिलहाल पुलिस बल में महिलाओं की हिस्सेदारी 22 प्रतिशत बताई गई है, जिसे आने वाले समय में बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने की योजना है।

5 साल में 29,108 पदों पर नियुक्तियां

सरकार की योजना सिर्फ एक साल में भर्ती करने तक सीमित नहीं है। अगले 5 वर्षों के दौरान पुलिस विभाग में कुल 29,108 नए पद सृजित और भरे जाने का प्रस्ताव है। इससे पुलिस बल की संख्या बढ़ेगी और अलग-अलग क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। खासकर बढ़ती आबादी और शहरी क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

पुलिस विभाग में मौजूदा कमी दूर करने की कोशिश

तमिलनाडु पुलिस विभाग में स्वीकृत पदों की तुलना में बड़ी संख्या में पद खाली बताए जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि नई भर्तियों को जरिए इस कमी को दूर किया जाएगा। ज्यादा पुलिसकुर्मी उपलब्ध होने से अपराध की रोकथाम, शिकायतों पर कारवाई, ट्रैफिक-व्यवस्था और आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। जिससे अपराध कम होगा और लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो सकेगा। बेहतर व्यवस्था से सरकार और लोगों के बीच संबंध अच्छे होने में भी मदद मिल सकती है।

महिला और बाल सुरक्षा पर विशेष फोकस

सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सबसे पहले प्राथमिकता में रखा है। नई पुलिस व्यवस्था के तहत महिलाओं के खिलाफ अपराध और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों पर कारवाई को और भी मजबूत करने की योजना है। इसके लिए विशेष टास्क फोर्स और एंटी-नारकोटिक्स व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

पुलिस को आधुनिक तकनीक से किया जाएगा लैस

नई भर्तियों के साथ पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया दिया गया है। पुलिस व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए करीब 212 करोड़ रूपये के प्रावधान की बात कही गई हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल फॉरेंसिक,आधुनिक संचार व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और कमांड सेंटर जैसी तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

ड्यूटी में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए भी बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी जोर दिया। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।सरकार का कहना हैं कि पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और उनके परिवारों के कल्याण को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

पुलिस व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी

तमिलनाडु सरकार के इस फैसले को पुलिस विभाग के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 29,108 नए पद, इस साल 10 हजार भर्तियां, महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की योजना और आधुनिक तकनीक पर निवेश इन सभी फैसलों के जरिए अगले पांच वर्षों में राज्य की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। इन घोषणाओं को लागू करने और भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा करने पर सबकी नजर रहेगी।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment