---Advertisement---

ENGCH Vs AUSCH: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने दर्ज की शानदार जीत

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के 16वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस को 16 रन से हराकर जीत अपने नाम की। 14 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाएं। जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। बड़े स्कोर वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही।

डी’ आर्सी शॉर्ट ने तेज पारी खेलकर बदला मैच का रुख

ऑस्ट्रेलिया की ओर से डी’ आर्सी शॉर्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 60 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और पांच छक्के शामिल रहे। शॉर्ट ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और तेजी से रन बटोरे हालांकि, कप्तान डेविड वॉर्नर बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन शॉर्ट और अन्य बल्लेबाजों ने टीम की रन गती को बनाए रखा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत दिलाई और बड़े स्कोर की नींव तैयार की। इस प्रदर्शन के लिए शॉर्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जोनाथन वेल्स ने संभाली पारी

डी’ आर्सी शॉर्ट के अलावा जोनाथन वेल्स ने भी ऑस्ट्रेलिया की पारी को मजबूती दी। उन्होंने 32 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए। जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल थे। नाथन कुल्टर-नाइल ने 12 गेंदों पर 21 रन बनाकर स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। बेन डंक ने 15 गेंदों पर 23 रन और कैलम फर्ग्यूसन ने 18 गेंदों पर 24 रन का योगदान दिया। इन परियों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 218/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की तरफ से रवि बोपारा ने दो विकेट लिए, जबकि लियाम प्लंकेट, मोईन अली, टायमल मिल्स और अजमल शहजाद को एक-एक विकेट मिला।

मोईन अली ने जड़ा नाबाद अर्धशतक

219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी इंग्लैंड चैंपियंस की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। रवि बोपारा ने 16 गेंदों पर 28 रन बनाए, जबकि डेविड मलान 18 रन बनाकर आउट हुए। जेसन रॉय भी केवल आठ ही रन बना सके। शुरुआती झटकों के बाद मोईन अली ने मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाए उन्होंने 44 गेंदों पर नाबाद 94 रन की शानदार पारी खेली। जिसमें चार चौके और 10 छक्के शामिल रहे। फिल मस्टर्ड ने 26 गेंदों पर 35 रन बनाकर उसका साथ दिया और दोनों की बल्लेबाजी ने इंग्लैंड की उम्मीदों को बनाए रखा, लेकिन जरूरी रन गती और लक्ष्य के बीच का अंतर कम नहीं हो सका।

आखिरी ओवर तक बना रहा रोमांच

इंग्लैंड को आखिरी ओवरों में तेज रन बनाने की जरूरत थी। मोईन अली ने अंत तक संघर्ष किया और ओवाइस शाह ने 8 गेंद पर 14 रन बनाकर योगदान दिया। इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 202/4 तक ही पहुंच पाई और ऑस्ट्रेलिया ने 16 रन से मुकाबला जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों में बेन हिल्फेनहॉस ने दो विकेट लिए, जबकि माइकल बियर को एक विकेट मिला। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की बड़ी पहली पारी और डी’ आर्सी शॉर्ट की विस्फोटक बल्लेबाजी निर्णायक साबित हुई। दूसरी ओर मोईन अली की 94 रन की पारी इंग्लैंड के लिए यादगार रही, लेकिन टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं थी।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment