UAE ODI ट्राई-सीरीज 2026 में बुधवार, 21 अक्टूबर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है। शारजाह में हो रहे इस मैच में बांग्लादेश की टीम फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरी है। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मुकाबले में 99 रन से मिली हार ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी है। अब टीम के सामने अफगानिस्तान की मजबूत गेंदबाजी का सामना करने के साथ-साथ बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की चुनौती है।
टॉस जीत कर बांग्लादेश ने चुनी बल्लेबाजी
बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान तौहीद हृदोय ने टॉप जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए है। मेहदी हसन मिराज और परवेज हुसैन इमोन की वापसी हुई है, जबकि अलिस अल इस्लाम को वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिला है। नियमित कप्तान लिटन दास चोट के कारण इस सीरीज से बाहर है। बांग्लादेश को उम्मीद थी कि पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाया जा सकेगा, लेकिन शुरुआती ओवरों में ही टीम की स्थिति बिगड़ गई।
यामिन अहमदजई और अजमतुल्लाह उमरजई ने दिए शुरुआती झटके
अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मुकाबले की शुरुआत से हे बांग्लादेश पर दबाव बनाया। यामिन अहमदजई ने तंजीद हसन और सौम्य सरकार को जल्दी आउट कर दिया। इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई ने नजमुल हुसैन शांतो और कप्तान तौहीद हृदोय को पवेलियन भेज दिया। शुरुआती 6 विकेट के भीतर चार बल्लेबाजों के आउट होने से बांग्लादेश का शीर्ष क्रम बुरी तरह लड़खड़ा गया अफगानिस्तान के अनुशासित बल्लेबाजी ने बांग्लादेश के बड़े स्कोर बनाने के इरादे को शुरुआती झटका दिया।
सैफ हसन और परवेज इमोन ने संभाली पारी
शुरुआती विकेट गिरने के बाद सैफ हसन और परवेज हसन इमोन ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए विकेट बचाने पर ध्यान दिया और टीम के स्कोर को आगे बढया। उपलब्ध लाइव स्कोर के अनुसार बाग्लादेश ने 25.2 ओवर में 4 विकेट पर 97 रन बनाए थे। उसे समय से सैफ हसन 36 रन और परवेज इमोन 32 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद थे। टीम को अब मध्यक्रम से बड़ी साझेदारी और तेज रन बनाने की जरूरत थी ताकि चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया जा सके।
बांग्लादेश के सामने नेट रन रेट की बड़ी चुनौती
इस मुकाबले में बांग्लादेश के लिए केवल जीत हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद टीम का नेट रन रेट काफी नीचे चला गया है। उपलब्ध टूर्नामेंट समीकरण के अनुसार, पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को फाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान को कम से कम 41 रन से हरना होगा। वहीं अफगानिस्तान की दर्ज करके फाइनल में अपनी जगह मजबूत कर सकता है ऐसे में बांग्लादेश के लिए हर रन और हर विकेट महत्वपूर्ण है। मुकाबला का परिणाम यह तय करेगा की फाइनल की दौड़ में कौन सी टीम आगे बढ़ती है।










