बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है। दोनों ने 7 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह ऐलान किया है कि वह अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगो ने कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दी।
कियारा और सिद्धार्थ पहले से एक बेटी के माता-पिता है उनकी बेटी सरायाह का जन्म जुलाई 2025 में हुआ था। अब दूसरे बच्चे के आने की खबर के साथ उनका परिवार एक और नए सदस्य का स्वागत करने की तैयारी में है। कपल ने अपने निजी जिंदगी को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा और खास मौके पर ही फैंस के साथ निजी अपडेट साझा किए हैं।
खास अंदाज में दी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी
कपल ने एक तस्वीर के जरिए खुशखबरी दी, जिसमें उनकी बेटी सरायाह के हाथ में छोटे बच्चे का सफेद मोजा दिखाई दे रहा है। तस्वीर के साथ दोनों ने अपनी खुशी और आभार व्यक्त किया। इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
कियारा की पुरानी बात भी हुई वायरल
दूसरे बच्चे की खबर के बीच कियारा एक पुराना इंटरव्यू भी चर्चा में आ गया है। एक पुराने इंटरव्यू में उससे पूछा गया था कि अगर उन्हें जुड़वा बच्चे हो तो वह किस कॉन्बिनेशन को पसंद करेंगी। दो बेटियां दो बेटे या एक बेटा एक बेटी कियारा ने पहले कहा था कि उनकी इच्छा स्वस्थ बच्चों की है और बाद में उन्होंने एक बेटा और एक बेटी होने की इच्छा भी जाहिर की थी।
हालांकि, इस पुराने बयान का मतलब यह नहीं है कि कियारा के दूसरे बच्चे के लिंग या जुड़वा होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है। कपल ने फिलहाल प्रेग्नेंसी से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी ड्यू डेट सार्वजनिक नहीं की है।
2023 में हुई थी शादी
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फरवरी 2023 में राजस्थान में शादी की थी। दोनों की नजदीकियां फिल्म Shershaah के दौरान बढ़ी। जुलाई 2025 में दोनों पहली बार माता-पिता बने और अब 2026 में दूसरे बच्चे की आने की घोषणा के साथ उनकी फैमिली एक नए पड़ाव पर पहुंच गई है।











