UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ के दौरान हंगामा, वीडियो को लेकर बढ़ा विवाद

---Advertisement---

नई दिल्ली: 15 अगस्त को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। जिसमें पहली बार लाल किले पर पूरा ‘वंदे मातरम्‘ का गायन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंडा फहराकर देश को संबोधित किया। वही दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कांग्रेस मुख्यालय का है। यह वीडियो झंडा फहराने के समय का है। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की हलचल दिखती है, जैसे ही ‘वंदे मातरम्’ का गायन हो रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर पूरा बवाल हो रहा है कि सोनिया गांधी ‘वंदे मातरम्’ गायन को लेकर आपत्ति जाता रही है।

BJP ने सोनिया गांधी पे लगाए आरोप

बीजेपी प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने यह वीडियो शेयर करते हुए कहा “स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज जो तस्वीर सामने आई है, वह बेहद शर्मनाक है।” और आरोप लगाया कि कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ का पूरा गीत गाए जाने पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने आपत्ति जताई। बीजेपी नेताओं ने इस घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए कि देश के राष्ट्रीय गीत को लेकर पार्टी का रुख क्या है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक देशभक्ति गीत नहीं है, बल्कि यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है।

सोनिया गांधी ने क्या कहा?

विडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने BJP के लगाए आरोप को गलत बताया। कांग्रेस ने कहा कि सोनिया गांधी को पूरे ‘वंदे मातरम्’ गायन को लेकर आपत्ति नहीं थी, वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी की व्यवस्था को लेकर बात कर रही थी, जो कि बहुत देर से खड़े थे। कांग्रेस ने कहा कि वीडियो गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

‘वंदे मातरम्’ पर हुई राजनीतिक बहस

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से जुड़ी इस घटना के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी इसे ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान से जोड़ रही है, जबकि कांग्रेस का कहना है कि सोनिया गांधी को लेकर लगाए जा रहे आरोप सही नहीं हैं। दोनों पार्टियां घटना को अपने-अपने तरीके से देख रही हैं। इस घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोग बीजेपी के आरोपों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग कांग्रेस की सफाई को सही बता रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment