UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले से गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

---Advertisement---

नई दिल्ली: देश को आजाद हुए 80 साल हो गए है और 15 अगस्त 2026 को देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। यह साल इसलिये भी खास है क्योंकि स्वतंत्रता के बाद लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम्‘ गाया जाएगा। लाल किले पर पहले ‘वंदे मातरम्’ गाया जाएगा, फिर तिरंगा फहराने के बाद ‘जन गण मन’ गाया जाएगा।

‘वंदे मातरम्’ के पूरे हुए 150 साल

‘वंदे मातरम्’ की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वर्ष 1875 के आसपास की थी। जिसको 150 साल हो गए है। इसके 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर देश भर में विशेष वर्ष-दीर्घ समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के लिखे हुए ‘वंदे मातरम्’ में कुल 6 पद है और लाल किले पे यह 6वो पद गाये जायेंगे, सामान्यतः लोग 2 ही पद गाते है।

स्वतंत्रता दिवस की थीम क्या है?

इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह कई मायनों से बहुत महत्वपूर्ण है और इस बार के स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 साल’ और ‘विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति’ पर केंद्रित है। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराएंगे। इसके साथ 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले से गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’”

Leave a Comment