28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के कारण देशभर में branch-based banking services प्रभावित हो सकती हैं। हड़ताल से पहले सरकार ने 27 सितंबर रविवार को पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रुरल बैंक खोलने की व्यवस्था की है। वहीं Central Government employees और pensioners के सितंबर भुगतान को 25 सितंबर को एडवांस में जारी करने का फैसला लिया गया है। जानिए हड़ताल की वजह, बैंक ग्राहकों पर इसका असर और ATM, UPI व Digital Banking को लेकर क्या है पूरा अपडेट।
देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में बैंकिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। “यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन” (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों की सबसे बड़ी मांग बैंकिंग सेक्टर में Five-Day Banking Week लागू करना है। इसके अलावा Performance Linked Incentive (PLI) और कुछ अन्य लंबित मुद्दे भी हड़ताल की वजह हैं।
बैंक कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल?
बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग है कि बैंकिंग व्यवस्था को पांच दिन के कार्य सप्ताह में बदला जाए। फिलहाल बैंक शाखाओं में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, जबकि अन्य शनिवारों में सामान्यतः काम होता है। यूनियनें चाहती हैं कि सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाए और बैंक सोमवार से शुक्रवार तक काम करें। यह मांग नई नहीं है। Five-Day Banking Week का प्रस्ताव काफी समय से विचाराधीन है। Indian Banks’ Association यानी IBA ने भी इस मांग को आगे बढ़ाया था, लेकिन अंतिम सरकारी मंजूरी अभी बाकी है। इसी मुद्दे को लेकर बैंक यूनियनों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है।
PLI और दूसरे मुद्दे भी विवाद में
हड़ताल का दूसरा प्रमुख मुद्दा Performance Linked Incentive (PLI) है। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े संगठनों ने PLI व्यवस्था में बदलाव को लेकर आपत्ति जताई है। यूनियनों की ओर से PLI से जुड़े मुद्दों पर बातचीत और लंबित मामलों के समाधान की मांग भी रखी गई है। सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से यूनियनों से हड़ताल टालने और बातचीत जारी रखने की अपील की गई है। हालांकि, 25 सितंबर तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार 28-30 सितंबर की हड़ताल का आह्वान बना हुआ है।
27 सितंबर को रविवार को क्यों खुलेंगे बैंक?
यह तारीख ग्राहकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 27 सितंबर 2026 रविवार है, लेकिन सरकार ने बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए Public Sector Banks और Regional Rural Banks को उस दिन सामान्य रूप से संचालित करने का फैसला किया है।PIB के अनुसार, RBI ने 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, offices, ATM-linked branches और currency chests को operational रखने की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य यह है कि 28 सितंबर से शुरू होने वाली प्रस्तावित हड़ताल से पहले लोगों को जरूरी बैंकिंग काम पूरा करने का अतिरिक्त अवसर मिल सके।
इसलिए ग्राहकों के लिए 27 सितंबर एक अतिरिक्त banking day की तरह महत्वपूर्ण हो सकता है।
क्या ATM और UPI भी बंद रहेंगे?
बैंक हड़ताल का सबसे सीधा असर branch-based services पर पड़ने की आशंका है। Cash deposit या withdrawal, cheque से जुड़े काम, account-related services और दूसरे शाखा-स्तरीय कार्य प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे देश में banking system पूरी तरह बंद हो जाएगा।
ATM, UPI, mobile banking और internet banking जैसी digital services के चलते ग्राहकों को कई जरूरी काम घर से करने की सुविधा मिल सकती है। फिर भी किसी खास सेवा की उपलब्धता संबंधित बैंक और तकनीकी व्यवस्था पर निर्भर कर सकती है। इसलिए जरूरी branch work को आखिरी समय तक टालना ठीक नहीं होगा।
30 सितंबर को हड़ताल का असर ज्यादा क्यों हो सकता है?
30 सितंबर बैंकिंग सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण तारीख है क्योंकि यह half-yearly closing से जुड़ी है। इस दौरान खातों के मिलान, provisioning और treasury/market से संबंधित कई जरूरी प्रक्रियाएं होती हैं। ऐसे समय में तीन दिन की हड़ताल से कामकाज पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
केंद्रीय कर्मचारियों को 25 सितंबर को Salary-Pension
बैंक हड़ताल की संभावित वजह से केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के भुगतान को लेकर भी पहले से कदम उठाया है। कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट 23 सितंबर 2026 के ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, सितंबर 2026 की सैलरी, वेजेस और पेंशन का भुगतान 25 सितंबर 2026 को किया जा सकता है। यह व्यवस्था Central Government employees और pensioners के साथ Defence, Posts & Telecommunications से जुड़े कर्मचारियों पर भी लागू है।
यह राशि advance payment के तौर पर मानी जाएगी और आवश्यक adjustment बाद में किया जाएगा।
ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
अगर आपको बैंक शाखा में कोई जरूरी काम है तो बेहतर होगा कि उसे 27 सितंबर या उससे पहले पूरा कर लें। खासकर cash-related काम, चेक,डाक्यूमेंट या अकाउंट जुड़े जरूरी कार्यों को हड़ताल के दिनों तक टालने से परेशानी हो सकती है।जरूरत पड़ने पर ग्राहक ATM, UPI, mobile banking और internet banking का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अपने बैंक की latest advisory जरूर देखना बेहतर रहेगा।











