---Advertisement---

CEC ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की रणनीति तेज, 30 सितंबर को INDIA ब्लॉक की अहम बैठक

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दलों की गतिविधियां तेज हो गई है। INDIA ब्लॉक के दल चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के Special Intensive Revision यानी SIR को लेकर अपनी चिताओं पर साझा रणनीति बनाने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में विपक्षी दलों की अहम बैठक 30 सितंबर को नई दिल्ली के Constitution Club में होने की संभावना है।

30 सितंबर को जुटेंगे विपक्षी दल

रिपोर्टों के मुताबिक बैठक में इंडिया ब्लॉक के प्रमुख नेता शामिल हो सकते हैं। बैठक का मुख्य एजेंडा चुनाव आयोग से जुड़े हालिया घटनाक्रम SIR और CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दल की आगे की रणनीति रहेगा। बैठक के बाद विपक्ष नेताओं की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के भी तैयारी की जा रही है।

CEC के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विपक्ष के कुछ दल CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। CPI (M), CPI और CPI (ML)-Liberation ने भी इस मुद्दे पर करवाई और SIR को रोकने की मांग उठाई। विपक्षी दल एक नए हटाने संबंधी नोटिस पर भी विचार कर रहे है। जिसे संसद के दोनों सदनों में पेश किए जाने की संभावना बताई गई है।

SIR को लेकर क्या है विवाद

SIR यानी Special Intensive Revision के तहत मतदाता सूचियों की समीक्षा की जा रही है। विपक्षी दलों ने इस प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए है और इसके तरीके तथा मतदाता नामों से जुड़े फैसलों पर आपत्ति जताई है। दूसरी ओर, चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर अलग-अलग पक्षों के दावों और जवाब सामने आए है। इसलिए इन आरोपों को राजनीति दलों के दावों के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

कांग्रेस की भी अहम बैठक

INDIA ब्लॉक की बैठक से एक दिन पहले, 29 सितंबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित है। इसमें चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दे पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा होने की बात कही गई है। इसके बाद 30 सितंबर की INDIA ब्लॉक बैठक में विपक्षी दल पर विचार कर सकते है।

विपक्षी एकजुटता की कोशिश

इस पूरे कार्यक्रम में एक अहम बात यह है कि चुनाव आयोग के मुद्दे पर अलग-अलग विपक्षी दल आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर साझा मंच बनाने की कोशिश कर रहे है। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रूप से विरोधी TMC और CPI(M) के नेताओं के बीच भी इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। अब नजर 30 सितंबर की बैठक और उसके बाद विपक्ष की ओर से सामने आने वाले फैसले पर रहेगी।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment