UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

PM मोदी का 2047 विजन: आत्मनिर्भर भारत और तेज विकास पर जोर

---Advertisement---

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पे झंडा फहराया और देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण मे कहा कि भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। पीएम ने देशवासियों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए मिलकर काम करने की। अपने भाषण में उन्होंने आत्मनिर्भरता, तेज आर्थिक विकास, युवाओं, ऊर्जा सुरक्षा, तकनीक, रक्षा और विनिर्माण को भारत के भविष्य के लिए अहम बताया।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब तक देश को ‘विकसित भारत’ के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने देशवासियों से बड़े सपने देखने और मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया। पीएम मोदी के मुताबिक, भारत को अपनी क्षमताओं और सामर्थ्य पर भरोसा रखते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अब छोटे लक्ष्य के बजाय बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना होगा।

विकास के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में ‘शक्ति की सप्तधारा’ की बात की। इसका मतलब देश के विकास के लिए सात ऐसे प्रमुख क्षेत्र है जिसपे एक साथ तेजी से काम करना है, जो भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इनमें विनिर्माण, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, तकनीक और नवाचार, आधुनिक बुनियादी ढांचा, रक्षा, हरित और ब्लू इकोनॉमी तथा भारत की सॉफ्ट पावर शामिल हैं। यह सात क्षेत्र इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इनसे रोजगार, उत्पादन, तकनीक, आत्मनिर्भरता और भारत की ताकत को बढ़ाया जा सकता है।

आत्मनिर्भरता के लिए ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि अगर हमें 2047 तक विकसित भारत बनाना है तो हमें आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत को जरूरी चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता कम करनी होगी और देश में ही उत्पादन को बढ़ाना होगा। पीएम ने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के साथ भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को बड़ा बाजार बनने के साथ दुनिया के लिए उत्पादन करने वाला देश बनना होगा। इसके लिए विनिर्माण, तकनीक और उत्पादन क्षमता को मजबूत करना जरूरी है।

विकसित भारत बनने में युवाओ की मुख्य भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के युवा 2047 के विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने युवाओं से नई तकनीक सीखने, इनोवेशन करने और देश के विकास में योगदान देने की अपील की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में साफ किया कि 2047 का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे देश का लक्ष्य है। इसके लिए सरकार के साथ आम नागरिकों, युवाओं, किसानों और उद्योगों को भी मिलकर काम करना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment