UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

सिनेमाघरों में पहुंची यश की ‘टॉक्सिक’, अब कैसी है फिल्म?

सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' अब आखिरकर सिनेमा घरों में आ गई है, जिसका इंतजार बहुत ही दिनों से था।

---Advertisement---

रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर यश के फैंस के बीच लंबे समय से उत्सुकता थी। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन, क्राइम और थ्रिलर कहानी के साथ दर्शकों के सामने आई है। फिल्म का ट्रैलर रिलीज़ होने के बाद से ही फिल्म का इंतजार कर रहे यश के फैंस।

लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई ‘टॉक्सिक’

यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर काफी समय से चर्चा थी। फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई, लेकिन अब आखिरकार 26 अगस्त 2026 को इसे दुनियाभर में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है और हिंदी समेत कई भाषाओं में इसे दर्शकों तक पहुंचाया गया है। इसके रिलीज़ होने के कई दिन पहले से ही थिएटर की प्री बुकिंग लोगो ने करा ली थी।

‘टॉक्सिक’ में यश बिल्कुल अलग अंदाज में

फिल्म में यश का किरदार आम एक्शन हीरो वाली छवि से काफी अलग बताया गया है। कहानी गोवा की उस पृष्ठभूमि में रखी गई है, जहां सत्ता, अपराध, रिश्ते और विश्वासघात आपस में टकराते हैं। फिल्म का केंद्र राय नाम का किरदार है, जो मुश्किल हालात के बीच अपने फैसलों और रिश्तों से जूझता नजर आता है।

‘टॉक्सिक’ की स्टारकास्ट भी है खास

फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी है जिनको यश के साथ बहुत ज्यादा ही पसंद किया जा रहा है। उसके साथ ही नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। बड़े स्टार्स की मौजूदगी ने रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी थी।

‘टॉक्सिक’ फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट

‘टॉक्सिक’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC से A सर्टिफिकेट मिला है। इसका मतलब है कि फिल्म 18+ है। यानी, सिर्फ वयस्क दर्शकों के लिए यह फिल्म है। रिलीज से पहले सर्टिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए थे। इसलिए अगर आप परिवार के साथ फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो उम्र की पाबंदी जरूर ध्यान में रखें।

रिलीज से पहले ही बना था माहौल

फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी काफी हलचल रही। रिलीज से पहले ही बड़ी संख्या में टिकट बिकने की खबरें सामने आई थीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि यश के फैंस फिल्म को लेकर कितने उत्साहित हैं। फिल्म रिलीज हो चुकी है और अब नजर इसकी कमाई और दर्शकों के रिस्पॉन्स पर है। यश की फैन फॉलोइंग और फिल्म के बड़े स्तर को देखते हुए बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत पर सबकी नजर बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment