ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अहम भमिका निभाई। बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए करते हुए 49.4 ओवर में 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को केवल 25.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल किया।
शुरुआती झटकों से नहीं उभर सकी बांग्लादेश
टॉस जीत कर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ। बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम ने शुरुआती ओवरों में महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और बांग्लादेश को बड़ी साझेदारी बनाने का मौका नहीं दिया। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।
एनाबेल सदरलैंड की शानदार गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए। 9.4 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उन्होंने दो मेडल ओवर भी डाले। उनके सटीक लाइन और लेंथ ने बांग्लादेश के गेंद बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबजों ने भी रन बनाने की गति पर अंकुश लगाए रखा। जिससे बांग्लादेश की पारी 166 रन पर समाप्त हो गई।
फोएबे लिचफील्ड ने खेली मैच जिताऊ पारी
167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आक्रामक शुरुआत की। फोएबे लिचफील्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए। 57 गेंद में 77 रन बनाए उनकी पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा। लिचफील्ड ने मैदान के चारों ओर शॉट लगते हुए बांग्लादेश के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की।
ऑस्ट्रेलिया ने 25.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
लिचफील्ड की तेजतरार पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी टीम ने 25.4 ओवर में 168 रन बनाकर साथ विकेट से जीत दर्ज की बांग्लादेश के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया ही बल्लेबाजों की रन गति को राेकने में सफल नहीं रहे। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0-1 की बढ़त हासिल कर ली।
दूसरे वनडे पर रहेंगी नजरें
पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन किया। सदरलैंड के चार विकेट और लिचफील्ड के 77 रन मैच के प्रमुख आकर्षण रहे अब बांग्लादेश की टीम दूसरे वनडे में वापसी करने की कोशिश करेंगी। जबकि, ऑस्ट्रेलिया अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी सीरज का दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेला जाएगा।









