---Advertisement---

IND vs AUS A: चोट ने फिर बढ़ाई हार्दिक पांड्या की परेशानी, सूर्यांश शेडगे को मिली टीम में जगह

भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच होने वाली तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए है। हार्दिक पांड्या को इंडिया A की वनडे टीम में वापसी के लिए चुना गया था, लेकिन फिटनेस संबधी समस्या के चलते मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

सूर्यांश शेडगे को मिला मौका

हार्दिक पांड्या की जगह मुंबई के युवा आलराउंडर सूर्यांश शेडगे को इंडिया A टीम में शामिल किया गया है। सूर्यांश शेडगे ने हाल ही में बीसीसीआई के 4सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेगलुरु में फिटनेस टेस्ट पास किया है। मेडिकल टीम में मंजूरी मिलने के बाद वह पुडुचेरी पहुंचकर टीम के साथ जुड़ गए है।

भारत के लिए कर चुके हैं डेब्यू

सूर्यांश शेडगे के लिए यह मौका अहम है। उन्होंने इसी साल जून में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले से भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया अकी टीम में अपनी ऑलराउंडर क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।

हार्दिक पांड्या की वापसी को लगा झटका

हार्दिक पांड्या लंबे समय से चोट और फिटनेस से जुड़ी परेशानियों के कारण प्रतिस्पर्धा क्रिकेट से दूर रहे है। उन्हें सितंबर में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया A टीम में चुना गया था, लेकिन उनका चयन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन था। अब चोट के कारण उनकी वापसी एक बार फिर टल गई है।

कब होंगे भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के मुकाबले

भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच तीन वनडे मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे। पहला मैच 6 अक्टूबर, दूसरा 9 अक्टूबर और तीसरा 11 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। पहला मुकाबला पुडुचेरी के क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम स्टेडियम में खेला जाएगा।

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी भारत A के लिए बड़ा बदलाव है, लेकिन सूर्यांश शेडगे को मिला मौका उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अब नजर इस बात पर होगी कि ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वह बल्ले और गेंद दोनों से कितना प्रभाव छोड़ पाते है।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment