कानपुर: कानपुर में एक दुकानदार ने अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर ग्राहकों के लिए ऐसा अनोखा ऑफर रखा कि दुकान के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। कारोबारी ने महज 16 मिनट तक हर सामान 16 रुपये में देने का ऐलान किया ऑफर की खबर फैलते ही बड़ी सख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच गए।
ऑफर सुनते ही दुकान के बाहर जुटे लोग
जन्मदिन के मौके पर इस समिति समय वाले ऑफर ने लोगों का ध्यान खींच लिया 16 मिनट तक हर सामान 16 रुपये का ऑफर की खबर ने हलचल मचा दी बड़ी सख्या में लोग दुकान पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते बाजार में भीड़ बढ़ती चली गई और दुकान के आस पास अफरा तफरी जैसी स्थिति बन गई और भीड़ बेकाबू हो गई।
भीड़ संभालने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
भीड़ बढ़ने के बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया स्थिति काफी गंभीर हो गई थी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज करना पड़ा इसके बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और बाजार की व्यवस्था बनी रहे।
सोशल मीडिया और ऑफर बना चर्चा का विषय
कम समय में बेहद कम कीमत पर सामान देने का ऑफर लोगों के बीच तेजी से चर्चा में आ गया कारोबारी का यह प्रमोशनल आइडिया ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल रहा, लेकिन भारी भीड़ के कारण पुलिस प्रशासन को व्यवस्था संभालने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। जन्मदिन को खास बनाने के लिए कारोबारी की ओर से दिया गया यह ऑफर आपने आप में खरीदारी की होड़ पैदा कर दी। हालांकि इस घटना ने यह भी दिखाया कि बड़े डिस्काउंट सीमित समय वाले ऑफर के दौरान भीड़ प्रबंधन की तैयारी बेहद जरूरी है।













