ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले UP International Trade Show 2026 के दौरान आगंतुकों की सुविधा के लिए बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार 500 ई-बसें संचालित की जाएंगी। इसके लिए कासना डिपो में चार्जिंग पॉइंट 7 से बढ़ाकर 10 किए जा रहे हैं। एक्सपो मार्ट के आसपास आठ बस स्टैंडों को भी बेहतर बनाया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शाे 2026 , 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एण्ड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। यह UPITS का चौथा संस्करण है। आधिकारिक वेबसाइट और भारत सरकार से जुड़े आधिकारिक स्रोतों ने आयोजन की तारीख और स्थान की पुष्टि की है।
इस बार आयोजन में बड़ी संख्या में खरीदारों, उद्यमियों, निवेशकों और आम दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। 18 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक 45,000 से अधिक घरेलू B2B खरीदार पहले ही पंजीकरण करा चुके है और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के भी बड़ी संख्या में आने की तैयारी है। इतने बड़े आयोजन को देखते हुए परिवहन व्यवस्था को सुचारु रखना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है।
500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी
आगंतुकों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। यह जानकारी 22 सितंबर को प्रकाशित रिपोर्ट में दी गई है। इन बसों के जरिए लोगों को आयोजन स्थल तक पहुंचाने और वापस ले जाने में मदद मिलने की उम्मीद है। UPITS वेबसाइट पर भी विजिटर्स के लिए Free Shuttle Plan उपलब्ध कराया गया है। यानी आयोजन के दौरान आगंतुकों के लिए शटल परिवहन की व्यवस्था को आधिकारिक तौर पर भी प्रमुख सुविधा के रूप में रखा गया है।
कासना डिपो में 7 से बढ़कर 10 होंगे चार्जिंग पॉइंट
ई-बसों की बड़ी संख्या को देखते हुए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कासना डिपो में मौजूदा 7 चार्जिंग पॉइंट को बढ़ाकर 10 किया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि तीन नई चार्जिंग मशीनें डिपो में पहुंच चुकी हैं और इन्हें ट्रेड शो से पहले स्थापित करने की तैयारी है। इसका उद्देश्य ई-बसों को समय पर चार्ज उपलब्ध कराना और बसों के संचालन में चार्जिंग के कारण किसी तरह की बाधा को कम करना है। रिपोर्ट के अनुसार, नई व्यवस्था के बाद एक साथ करीब 20 बसों की चार्जिंग क्षमता उपलब्ध हो सकेगी।
एक्सपो मार्ट के पास 8 बस स्टैंडों में सुधार
परिवहन व्यवस्था के तहत केवल बसों और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही ध्यान नहीं दिया जा रहा है।India Expo Mart के आसपास आठ बस स्टैंडों को भी बेहतर किया जा रहा है।इन बस स्टैंडों पर शेड, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और साइनेज में सुधार किए जाने की जानकारी दी गई है। इसका उद्देश्य बाहर से आने वाले विजिटर्स के लिए बस सेवा को अधिक सुविधाजनक बनाना है।
UPITS 2026 में क्या होगा खास?
आधिकारिक UPITS वेबसाइट के अनुसार इस बार आयोजन में उत्तर प्रदेश के MSME, ODOP, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, कृषि, पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा, ऑटोमोबाइल एवं इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मा और टेक्सटाइल समेत कई क्षेत्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। सरकारी जानकारी के अनुसार UPITS 2026 में 85 देशों से 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों और बड़ी संख्या में घरेलू B2B व B2C आगंतुकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
UPITS 2026 में करीब 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान
कई रिपोर्ट के मुताबिक पांच दिवसीय आयोजन में करीब 5 लाख लोगों के फुटफॉल का अनुमान है। इसी वजह से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, ट्रैफिक पुलिस और अन्य विभागों ने यातायात एवं आगंतुक सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज की हैं।
UPITS 2026 का चौथा संस्करण, छह देश पार्टनर
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार UPITS 4.0 का आयोजन 25 से 29 सितंबर 2026 तक India Expo Centre & Mart में होगा। इस बार ऑस्ट्रिया, बेलारूस, जापान, रूस, सिंगापुर और वियतनाम पार्टनर देशों के रूप में शामिल है।
आगंतुकों के लिए फ्री सेटल प्लान भी
आधिकारिक UPITS पोर्टल पर Free Shuttle Plan का विकल्प उपलब्ध है। इससे यह स्पष्ट है कि आयोजन के दौरान आगंतुकों की आवाजाही के लिए शटल कनेक्टिविटी को भी योजना का हिस्सा बनाया गया है।











1 thought on “UP International Trade Show:ग्रेटर नोएडा में दौड़ेंगी 500 ई-बसें, कासना डिपो में बढ़ेंगे चार्जिंग पॉइंट”