Jharkhand student protest : झारखंड में दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से प्रदर्शन जारी है छात्रों के सोमवार को प्रस्तावित ‘विधानसभा मार्च’ को देखते हुए पुलिस ने विधानसभा परिसर के आस पास निषेधाज्ञा लागू की और पूरे शहर में सुरक्षा की व्यवस्था की अमर बाउरी जो कि भाजपा के नेता है उन पर आरोप लगाया जा रहा हैं की पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू को नजरबंद कर दिया गया है ।
विधानसभा परिसर में सिर्फ सुरक्षा कर्मी रहेंगे मौजूद
रांची: जेपीएससी प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा परिसर में घुस गए है ऐसे हालातों को देखते हुए विधानसभा परिसर को खाली करने का आदेश आ गया हैं विधानसभा में केवल सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे।
JPSC – JSSC प्रदर्शन में युवक बन पहुंचा ‘पुष्पा ‘
रांची में चल रहे JPSC-JSSC आंदोलन के दौरान एक युवक पुष्पा बन पहुंचा युवक ने सीएम हेमंत सोरेन से अपील करते हुए अपनी बात रखी युवक का कहना था कि हेमंत सरकार छात्रों की मांगे पूरी करो ।
आखिरी बैरिकेडिंग भी टूट गया आंसू गैस का प्रयोग
रांची: विधानसभा की आखिरी बैरिकेडिंग जैसे ही टूटी आंदोलन कर रहे छात्र झारखंड विधानसभा परिसर के अंदर घुस गए स्थिति गंभीर होती देख उन्हें रोकने के लिए वहाँ मौजूद पुलिस बल ने आंसू गैस के गोले फेंकना शुरू कर दिया।













