पटना: बिहार के पटना में BPSC TRE-4 को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को तेज हो गया बड़ी सख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे और मार्च करते हुए। जेपी गोलंबर की ओर पहुंचे प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगह तनाव की स्थिति भी देखने को मिली।
जेपी गोलंबर पर जुड़े बड़ी संख्या में छात्र
प्रदर्शनकारी छात्रों का मार्च जेपी गोलंबर तक पहुंचा। यहां पर पहले से ही बड़ी सख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग के पास खड़े होकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। जिसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रशासन की ओर से छात्रों से निर्धारित स्थान पर रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च की कोशिश
छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को सरकार तक मजबूती से पहुंचना चाहते है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की थी। आंदोलन के दौरान पुलिस की मौजूदगी लगातार बढ़ाई गई। प्रदर्शन के कारण आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए आवाजाही प्रभावित हुई।
TRE-4 परीक्षा के पैटर्न को लेकर नाराज़गी
अभ्यर्थियों को सबसे बड़ा विरोध BPSC TRE-4 की परीक्षा व्यवस्था को लेकर है। छात्र सिंगल स्टेज परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग समाप्त करने और 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति जैसी मांगे उठा रहे है। उनका कहना है शिक्षक भर्ती प्रकिया ऐसी होनी चाहिए जिससे बिहार के स्थानीय अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके। और परीक्षा व्यवस्था स्पष्ट एवं पारदर्शी रहे।
BPSC अधिकारी बयान को लेकर भी नाराज़गी
आंदोलन के बीच BPSC के एक अधिकारी के कथित बयान को लेकर भी छात्रों में नाराज़गी देखने को मिली। विवाद बढ़ जाने के बाद अधिकारी की ओर से खेद जताए जाने की बात सामने आई है। सरकार की ओर से भी मामले में कार्रवाई की गई है। हालांकि अभ्यर्थियों का कहना है कि बयान या अधिकारी पर कार्रवाई से उनकी मूल समस्याएं खत्म नहीं होगी। वे TRE-4 भर्ती प्रकिया से जुड़ी मांगो पर स्पष्ट निर्णय चाहते है।
आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
छात्र नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगे पर सरकार और BPSC की ओर से स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता जब तक आंदोलन जारी रह सकता है। वही प्रशासन की प्राथमिकता कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पटना में प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। और अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल BPSC TRE-4 को लेकर छात्रों ओर प्रशासन के बीच गतिरोध बना हुआ है। आने वाले दिनों में सरकार और BPSC की ओर से लिए जाने वाले फैसले पर अभ्यर्थियों की नज़र रहेगी। यदि मांगो पर सहमत नहीं बनती है,तो आंदोलन के और तेज होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।













