मथुरा नकली पनीर: मथुरा में खाद्य विभाग की टीम ने नकली पनीर बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया है। हुसैन गाँव में चल रही इस फैक्ट्री में कथित तौर पर पनीर तैयार करने के लिए संदिग्ध सामग्री और केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। करवाई के बाद इलाके में हडकंप मच गया।
छापेमारी में बड़ी मात्रा संदिग्ध खाद्य सामग्री बरामद
अधिकारियों की टीम ने फैक्ट्री में तैयार हो रहे पनीर और अन्य सामग्री की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध खाद्य पदार्थ और पनीर में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। खाद्य विभाग ने करीब 2.30 लाख कीमत का माल नष्ट कराया। ताकि इसे बाजार में पहुंचने से रोका जा सके।
लोगो की सेहत से खिलवाड़ का आरोप, जाँच शुरू
अवैध तरीके से तैयार किए जा रहे इस पनीर को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गंभीरता दिखाई है। अधिकारियों के मुताबित, मिलावटी या संदिग्ध खाद्य सामग्री का इस्तेमाल लोगो के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है। टीम ने मौके से नमूने भी लिये है। जिन्हें जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की गई है।
फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ FIR आगे भी कार्रवाई जारी
मामले से संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है। की यह तैयार किया जा रहा नकली पनीर किन इलाकों में सप्लाई किया जाता था। और इस पूरे कारोबार में कौन कौन लोग जुड़े हुए है। अधिकारियों ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
त्योंहार से पहले खाद्य विभाग की सख्ती
त्योंहार के मौसम में दूध, पनीर, मिठाई, और दूसरे डेयरी उत्पादों की माँग बढ़ जाती हैं। ऐसे में नकली ओर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीमें लगातार जांच और छापेमारी कर रही है। मथुरा की यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।











