प्रयागराज: उत्तरप्रदेश में कई जनपदों में अगले 03 घंटों के दौरान मौसम खराब होने की प्रबल संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली कड़कने और तेज आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए संबधित क्षेत्रों के लिए ओरेंज अलर्ट की सूचना जारी की गई है।
कई इलाकों में हो सकती है बारिश
अलर्ट के अनुसार अगले कुछ घंटों में प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने ओर गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की स्थिति भी बन सकती है। अचानक मौसम बदलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आकाशीय बिजली और तेज हवाओं से रहे सावधान
बारिश और आंधी के दौरान बिजली कड़कने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में लोगों को खुले मैदान, खेत, सड़क किनारे पेड़ या अन्य असुरक्षित स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहना ज्यादा बेहतर होगा। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
ऑरेंज अलर्ट क्यों किया गया जारी
ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि खराब मौसम की संभावना सामान्य से अधिक है। तेज बारिश, आंधी और बिजली कड़कने के कारण यातायात और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग संबंधी अधिकारिक अपडेट पर नज़र रखने की सलाह दी गई है।
अगले तीन घंटे महत्वपूर्ण
अगले तीन घंटे प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है। मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। अगर बाहर है तो सुरक्षित स्थानों पर चले जाए, क्योंकि अगले तीन घंटे बारिश आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम अलर्ट को देखते हुए। लोगो से सावधानी बरतने की अपील की गई है। किसान, राहगीर और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोग विशेष सावधानी रखे। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा -निर्देश का पालन करे।











