UP न्यूजUP electionप्रयागराज न्यूजबिजनेस स्पोर्ट्सइलाहाबाद यूनिवर्सिटी न्यूजएजुकेशनसरकारी योजना टेक - AI

---Advertisement---

रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा Instagram-Facebook, लेकिन सिर्फ Teens के लिए

Mera band instagram facebook Between 12. To 6 am
---Advertisement---

Meta ने अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के यूजर्स की सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। नए समझौते के तहत Instagram और Facebook पर Teens के लिए रोजाना इस्तेमाल की सीमा तय होगी और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ऐप्स का इस्तेमाल बंद रहेगा। यह व्यवस्था अभी अमेरिका तक सीमित है।

क्या है Meta का नया नियम?

सोशल मीडिया पर बच्चों और Teens के ज्यादा समय बिताने को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई के बीच Meta ने अमेरिका के राज्यों के साथ एक बड़ा समझौता किया है। इसके तहत Instagram और Facebook में 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए कई नए सुरक्षा नियम लागू किए जाएंगे। हालांकि, यह समझौता अभी अदालत की मंजूरी के अधीन है।

रात 12 से सुबह 6 बजे तक इस्तेमाल बंद

नए नियम का सबसे अहम हिस्सा Night Restriction है। इसके तहत Teens के लिए Instagram और Facebook का इस्तेमाल रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान Direct Messages की सुविधा जारी रहेगी, ताकि परिवार और दोस्तों से जरूरी बातचीत की जा सके।

क्या भारत में भी लागू होगा?

फिलहाल नहीं। यह समझौता अमेरिका के संबंधित राज्यों और क्षेत्रों में लागू होने वाला है। भारत में Instagram और Facebook इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद करने का ऐसा कोई नियम इस समझौते के तहत लागू नहीं हुआ है।Meta इस समझौते के तहत अगले 10 वर्षों में करीब 18 अरब डॉलर तक भुगतान करने पर भी सहमत हुआ है। कंपनी ने किसी गलत काम को स्वीकार नहीं किया है।

दिन में भी 2 घंटे की सीमा

Instagram और Facebook को मिलाकर 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए डिफॉल्ट तौर पर 2 घंटे की दैनिक सीमा तय होगी। इसे बदलने के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी होगी। लगातार इस्तेमाल करने पर Teens को ब्रेक लेने के लिए रिमाइंडर भी मिलेंगे।

School Hours में Notifications भी सीमित

Meta Teens के लिए Posts पर Like और Reaction की संख्या डिफॉल्ट रूप से छिपाएगा। इसके अलावा Cosmetic Surgery और Extreme Makeup से जुड़े कुछ Filters को भी ब्लॉक किया जाएगा। Teens को ऐसा Feed चुनने का विकल्प भी मिलेगा, जो Meta के Personalized Algorithm पर आधारित न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment