---Advertisement---

चेन्नई में Starbucks का बड़ा टेक्नोलॉजी सेंटर, 800 टेक्नोलॉजी नौकरियों का ऐलान

चेन्नई: अमेरिकी कॉफी कंपनी Starbucks ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई को अपने नई टेक्नोलॉजी हब के लिए चुना है। कंपनी ने सोमवार 21 सितंबर 2026 को तमिलनाडु सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन साइन किया प्रस्तावित Global capability centre यानी GCC के जरिए करीब 800 टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। Starbucks के लिए यह भारत में पहला ऐसा Global capability centre होगा।

ग्लोबल ऑपरेशन को सपोर्ट करेगा चन्नई सेंटर

Starbucks के मुताबिक चेन्नई में बनने वाला टेक्नोलॉजी हब कंपनी के ग्लोबल बिजनेस और टेक्नोलॉजी ऑपरेशंस को सपोर्ट करेगा। यहां की टीम अमेरिका समेत कंपनी के दूसरे टेक्नोलॉजी और बिजनेस टीमों के साथ मिलकर काम करेगी। कंपनी की योजना धीरे-धीरे कुछ ऐसे कामों को इन-हाउस लाने की भी है, जो फिलहाल थर्ड-पार्टी सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए किए जाते हैं।

चेन्नई को ही क्यों चुना

Starbucks के टेक्नोलॉजी ऑफिसर आनंद वरदराजन के अनुसार चेन्नई में बड़ी संख्या में कुशल टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स उपलब्ध है। इसके अलावा शहर का मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और कर्मचारियों को लंबे समय तक बनाए रखने की क्षमता भी कंपनी के फैसले में अहम रही। तमिलनाडु सरकार की ओर से मिलने वाले प्रोत्साहन भी इस फैसले का हिस्सा बताए गए है।

Tata Starbucks के रिलेट कारोबार से अलग होगा सेंटर

यह टेक्नोलॉजी सेंटर भारत में Starbucks के मौजूदा रिलेट कारोबार से अलग काम करेगा। भारत में Starbucks करीब 500 कॉपी आउटलेट्स Tata consumer products के साथ अपने ज्वाइंट वेंचर के जरिए संचालित करता है। नया GCC कंपनी के टेक्नोलॉजी और ग्लोबल बिजनेस स्पोर्ट पर केंद्रित रहेगा।

2027 की शुरुआत में ही शुरू हो सकती है भर्ती

रिपोर्टों के अनुसार Starbucks की ओर से नए सेंटर के लिए भर्ती प्रक्रिया 2027 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि केंद्र की केंद्र की सटीक लोकेशन और इसके पूरी तरह ऑपरेशनल होने की तारीख की विस्तृत जानकारी कंपनी ने अभी सार्वजनिक नहीं की है।

चेन्नई के GCC सेक्टर को मिलेगा नया विस्तार

Starbucks का यह कदम ऐसे समय आया है। जब चेन्नई में कई बड़ी वैश्विक कंपनियां अपने Global capability centre विकसित कर रही है। इससे शहर में टेक्नोलॉजी सॉफ्टवेयर फइनेंस और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में हाई वैल्यू काम के अवसरों का विस्तार हो सकता है। Starbucks से कुछ दिन पहले Walgreens ने भी चेन्नई में GCC स्थापित करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ समझौता किया था।

Follow Us On

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment